{"_id":"5bc24112bdec22693032f4d4","slug":"31539457298-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल कोर्ट में पेश होंगे भुप्पी और छोटू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कल कोर्ट में पेश होंगे भुप्पी और छोटू
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में शराब की कैंटीन के मैनेजर पर जानलेवा हमला करने के मामले के दोनों आरोपियों भूपेंद्र बोरा उर्फ भुप्पी और अभिषेक उर्फ छोटू की रिमांड के लिए 15 अक्तूबर को कोर्ट में तलब किया गया है। इससे पूर्व दोनों आरोपियों की किन्हीं कारणों से 10 अक्तूबर को काशीपुर कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी थी।
रामनगर निवासी नीरज बिष्ट को बीती 26 सितंबर 2018 की रात अज्ञात लोगों ने अलीगंज रोड स्थित कैंटीन में गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन बदमाशों ने नैनीताल जेल में रहे भूपेंद्र बोरा उर्फ भुप्पी के इशारे पर नीरज पर हमला करने की बात कबूली थी। विवेचना अधिकारी एसआई लाखन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत से पुन: बी वारंट प्राप्त किया गया है। वारंट देहरादून और मुरादाबाद जेल में आरोपियों को तामील करा दिए गए हैं। 15 अक्तूबर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उनकी पेशी होगी। वहां से उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही दोनों आरोपियों को पीसीआर पर लेने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।