फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत

ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत

Mon, 04 Dec 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत
काशीपुर। रामनगर से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से कटकर अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं की मौत हो गई। एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आवास विकास रुद्रपुर निवासी जसप्रीत कौर (28) अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ काशीपुर श्रीननकाना साहिब गुरुद्वारा आई थी। शाम करीब छह बजे पैसेंजर ट्रेन रामनगर से मुरादाबाद जा रही थी। जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि महिला चामुंडा विहार स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बच्चे को साइड में धक्का देकर ट्रेन के आगे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। सूचना पर परिजन भी जीआरपी चौकी पहुंचे, जहां बच्चे को पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, रविवार दोपहर सवा दो बजे पैसेंजर ट्रेन रामनगर से मुरादाबाद जा रही थी। चामुंडा मंदिर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब 55 वर्षीय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर कटोराताल पुलिस ने शरीर के अंगों को एकत्र कर मोर्चरी में रखवा दिया है। कटोराताल चौकी के दरोगा संजीत यादव ने बताया कि घटनास्थल पर लोगों ने बताया कि महिला रामनगर रोड पर भीख मांगते हुए देखी जाती थी। उसके पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। इससे उसकी शिनाख्त हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed