{"_id":"5bd75df9bdec226966335e17","slug":"171540840953-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर का किराया मांगने पर धमकाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर का किराया मांगने पर धमकाने का आरोप
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर के ग्राम कनकपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर डंपर का छह माह का किराया मांगने पर गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम कनकपुर निवासी सुखदेव सिंह पुत्र संतोख सिंह ने कहा कि अप्रैल 2018 में उसने अपना डंपर (यूके18सीए/3840) ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति को 16 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दिया था। किराया मांगने पर वह उसके साथ टालमटोल करता रहा। आरोप है कि सोमवार को दो लोगों को अपने साथ लेकर वह डंपर वापस लौटाने और किराया मांगने उसके घर गया तो उसने गाली गलौच करते हुए धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।