फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   जिला पूर्ति अधिकारी ने शुरू की चावल कालाबाजारी की जांच

जिला पूर्ति अधिकारी ने शुरू की चावल कालाबाजारी की जांच

Tue, 19 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी ने शुरू की चावल कालाबाजारी की जांच

विज्ञापन
जसपुर। आरएफसी कुमाऊं के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने सरकारी सस्ते गल्ले की कालाबाजारी के मामले की जांच शुरू की है। सोमवार को डीएसओ श्याम आर्य ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक के कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों और डीलरों द्वारा राशन उठाने की तिथियों की जांच की। उन्होंने बताया कि आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल को इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

इसके बाद उन्होंने नगर में राशन डीलरों की दुकानों का भी निरीक्षण किया। आपूर्ति निरीक्षक बीपी त्रिवेदी ने बताया कि 22 बोरे चावल ही किसी राशन डीलर के पुलिस ने बरामद किए हैं। गेहूं के बोरे अलग-अलग वजन के हैं और रस्सी से बंधे हुए थे। इसलिए गेहूं राशन की दुकान का नहीं भी हो सकता है। बता दें कि 15 दिसंबर की रात पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर 81 बोरे गेहूं, 22 बोरे चावल तथा यूपी उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा राज्यों के टैग लगे 257 खाली बोरे बरामद किए थे और मिनी ट्रक को सीज किया था। राशन डीलर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed