फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कांस्टेबल को गोली लगने के मामले में तीन पीएसी कर्मियों से पूछताछ

कांस्टेबल को गोली लगने के मामले में तीन पीएसी कर्मियों से पूछताछ

Wed, 14 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल को गोली लगने के मामले में तीन पीएसी कर्मियों से पूछताछ
रुद्रपुर। पीएसी 46वीं वाहिनी के गेट नंबर तीन पर संतरी ड्यूटी में तैनात पीएसी कांस्टेबल के अपनी ही सरकारी एसएलआर से निकली गोली से घायल होने के मामले की जांच के लिए मंगलवार को जांच अधिकारी ने 46वीं वाहिनी के ही तीन पीएसी कर्मियों से पूछताछ की। तीनों पीएसी कर्मी घटना के समय कांस्टेबल के साथ ड्यूटी में ही तैनात थे।
विज्ञापन



पीएसी 46वीं वाहिनी पीएसी में कांस्टेबल पद पर तैनात अखिलेश जोशी (34) पुुत्र प्रेम चंद्र जोशी रविवार सुबह पीएसी के गेट नंबर तीन में सुरक्षा के लिए संतरी ड्यूटी में तैनात था। सुबह करीब नौ बजे गारद में शामिल एक हवलदार और दो कांस्टेबल गेट के पास बने कमरे में थे जबकि अखिलेश सरकारी एसएलआर लेकर गेट के ही पास बने गार्ड रूम में ड्यूटी कर रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में मौजूद पीएसी कर्मी गार्ड रूम में आये जहां अखिलेश लहूलुहान हालत में पड़ा था। अखिलेश को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को 46वीं वाहिनी के सेनानायक सुनील कुमार मीणा द्वारा सहायक सेनानायक देवी दत्त चौसाली को मामले की जांच सौंपी गई। मंगलवार को जांच अधिकारी ने घटना के समय अखिलेश के साथ ड्यूटी में तैनात हवलदार और दो कांस्टेबल से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed