फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रोडवेज बस ने अखबार की टैक्सी में मारी टक्कर, चालक समेत तीन घायल

रोडवेज बस ने अखबार की टैक्सी में मारी टक्कर, चालक समेत तीन घायल

Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ने अखबार की टैक्सी में मारी टक्कर, चालक समेत तीन घायल

विज्ञापन
जसपुर में रोडवेज बस ने अखबार ला रही एक टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। टैक्सी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। शनिवार की सुबह करीब सवा चार बजे हल्द्वानी से अखबार लेकर जसपुर आ रही एक अखबार की टैक्सी को ग्राम ध्याननगर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने एक पेड़ से बचने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। हादसे में चालक राकेश उर्फ पिंटू, राजेश कुमार निवासी बरेली, प्रभात कुमार निवासी काशीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि टैक्सी की परिचालक साइड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पत्रकारों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed