फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   12 bore pistol from the forest guard killed

12 बोर के तमंचे से की गई फारेस्ट गार्ड की हत्या

Sun, 19 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
12 bore pistol from the forest guard killed
‌तमंचे - फोटो : अमर उजाला

दो दिन पहले किलपुरा वन रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 26 में गश्त के दौरान फारेस्ट गार्ड मनवर सिंह की हत्या के बाद आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 12 बोर के तमंचे से फायर कर हत्या होना पाया गया है। 

विज्ञापन


मृतक के शरीर में दो छर्रे लगे थे जिसमें एक छर्रा शरीर के अंदर मिला है जबकि दूसरा पीठ को चीरता हुआ बाहर निकल गया। हत्याकांड के तीसरे दिन पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने वादी मैनेजर सिंह से भी दो घंटे तक पूछताछ की और पुलिस ने खुलासे के बेहद करीब तक पहुंचने का दावा किया है। 
विज्ञापन


किलपुरा वन रेंज के बिरिया मझोला गांव में रात्रि गश्त कर रहे फारेस्ट गार्ड, मनवर सिंह, ठाकुर सिंह गुसांई गांव से लगे जंगल में बनी पुलिया में बैठे हुए थे। इस दौरान मनवर सिंह अपने साथ आए दो फारेस्ट गार्डों को छोड़कर आगे बढ़ गया था कि उसे किसी ने गोली मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मैनेजर सिंह की तहरीर पर नामजद टार्जन, बलवंत चंद व किशन चंद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शनिवार को टार्जन से पूछताछ की और साथ ही वादी मैनेजर सिंह से भी दो घंटे पूछताछ की। सीआईयू प्रभारी प्रभात कुमार ने भी मृतक के मोबाइल नंबर व अन्य आरोपियों के मोबाइल खंगाल रही है। 

मृतक व आरोपियों ने इस दौरान किससे बात की उनके बारे में भी जानकारी जुटायी जा रही है। शनिवार को एएसपी पंकज पांडे ने भी घटना स्थल पहुंचकर जानकारी जुटायी बाद में उन्होंने दोनों फारेस्ट गार्डों से भी पूछताछ की। 

पुलिस ने वन विभाग से मांगी लकड़ी तस्करों की सूची 
पुलिस ने वन विभाग से लकड़ी तस्कर, शिकारियों की सूची तलब की है। जो किलपुुरा वन रेंज में लकड़ी तस्करी में शामिल रहते हैं या मांस के लिए जंगली जानवरों का शिकार करते हैं। इन लोगों में कई लोगों को पुलिस ने उठाकर पूछताछ भी की है। 

लेकिन पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। इसके अलावा पुलिस ने इन डेढ़ माह में मैनेजर सिंह, मनवर सिंह, ठाकुर सिंह द्वारा लकड़ी तस्करों के विरुद्घ की गई कार्रवाई के भी रिकार्ड तलब किए हैं। जिसमें ऐसे केस सामने आया है जिसमें सागौन के लट्ठे पकड़ना पाया गया है।

किसी और गार्ड के धोखे में मारा गया हो सकता है मनवर सिंह : भट्ट 
एएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे के बेहद करीब पहुंच गयी है। मनवर की हत्या की ठोस वजह पुलिस नहीं खोज पायी है। अलबत्ता पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने किसी अन्य फारेस्ट गार्ड की हत्या की प्लानिंग की थी जो मैनेजर सिंह भी हो सकता है लेकिन धोखे में डेढ़ माह पूर्व यहां आया मनवर हत्यारों का शिकार हो गया। 


एएसपी भट्ट ने कहा कि वादी मैनेजर सिंह जो कल तक बेहद डरा हुआ था आज पूछताछ में स्पष्ट बाते बता रहा है। उन्होंने कहा कि तीनों नामजद आरोपियों में से ही एक हत्यारा हो सकता है। हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार की तलाश में पुलिस ने शनिवार की शाम को दबिश भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed