फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   महिला सभासद और उसके पुत्रों के हस्ताक्षर के नमूने लेकर जांच को भेजे

महिला सभासद और उसके पुत्रों के हस्ताक्षर के नमूने लेकर जांच को भेजे

Sun, 24 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
महिला सभासद और उसके पुत्रों के हस्ताक्षर के नमूने लेकर जांच को भेजे
जसपुर। मृतकों के नाम पर लाखों रुपये का फर्जी बीमा क्लेम लेने के मामले में पुलिस ने नगर पालिका की महिला सभासद एवं उसके परिजनों से पूछताछ की। उनके हस्ताक्षरों के नमूने लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन


ग्राम नारायणपुर निवासी संजय कुमार ने 17 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसके चाचा राम सिंह की मृत्यु तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। गांव के निवासी राकेश सैनी, अपने दोस्त सिमरनजीत सिंह निवासी ग्राम मलपुरी के साथ उसके घर पर आए थे। उन्होंने उसे सरकारी सहायता दिलाने का झांसा दिया। इसकी कार्रवाई के लिए उसने उन्हें दस हजार रुपये दे दिए। काफी दिन बाद जब सरकारी सहायता नहीं मिली और न ही उन्होंने दस हजार रुपये लौटाए।
विज्ञापन


बाद में उसे पता लगा कि यह लोग मृतकों का फर्जी बीमा कर लाखों रुपये का क्लेम लेते हैं। इनके गैंग में इसी क्षेत्र के दस लोग और शामिल हैं। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी राकेश सैनी, सिमरनजीत सिंह को, नगर पालिका लिपिक रामरतन, राजन को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने शनिवार को महिला सभासद और उसके पुत्रों को कोतवाली बुलाया। इस मामले की पूछताछ कर उनके हस्ताक्षरों के नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी कमलेश भट्ट ने बताया कि ग्राम नारायणपुर निवासी राम सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र नगर पालिका से बना था। इस संबंध में महिला सभासद ने नगर पालिका कार्यालय को भेजे पत्र में राम सिंह की मृत्यु का कारण हृदयाघात होना बताया था। एसएसआई ने बताया कि हस्ताक्षर नमूना मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed