फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   14 लेखपालों को भेजे गए नोटिस

14 लेखपालों को भेजे गए नोटिस

Wed, 10 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
14 लेखपालों को भेजे गए नोटिस
रुद्रपुर। भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने अब तहसीलों के लेखपालों को रडार पर लेना शुरू किया है। एसआईटी जसपुर, काशीपुर, बाजपुर के 14 लेखपालों से पूछताछ करेगी। उनके बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है। भूमि मुआवजा घोटाले में एसआईटी जसपुर, काशीपुर तहसील की जांच पूरी करने के बाद बाजपुर तहसील की जांच कर रही है। दो पीसीएस अधिकारियों सहित 12 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। आठ किसानों के खिलाफ एनबीडब्लू लेकर उनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। एसआईटी ने मुआवजा घोटाले में चिन्हित हुए मामलों में जमीनों की मौके की जांच भी करवाई थी। यह जांच संबंधित क्षेत्रों के लेखपालों के जरिये की गई थी। अब पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए एसआईटी ने 14 लेखपालों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें जसपुर तहसील के हरिओम वर्मा, हाजी मो. इमाम, सूर्यपाल सिंह, नवाब अली खान, शिशुपाल, फूल सिंह, बाजपुर के लवकेश कुमार शर्मा, सुनील त्यागी, काशीपुर के पूरन सिंह, लेखराज सिंह, भूकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, राजीव कुमार वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed