फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

महिला मित्र के साथ दो दिन से रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Crime
नानकमत्ता सरकारी अस्पताल में बिलखते मृतक बलदेव सिंह के परिजन। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। पिछले दो दिन से अपनी महिला मित्र के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने युवक की महिला मित्र और उसकी बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे दो युवतियां 22 वर्षीय युवक को लेकर इलाज कराने सीएचसी पहुंचीं, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर की सूचना पर थानाध्यक्ष केसी आर्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

युवक की पहचान ग्राम किशनपुर निवासी बलदेव सिंह (22) पुत्र जीत सिंह के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता जीत सिंह, मां मालो बाई, भाई गुरमीत सिंह, गुरमेज सिंह, बलजीत सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। युवक को मृत हालत में देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के भाई गुरमीत सिंह बेसुध हो गया। पिता जीत सिंह ने बताया कि बलदेव 21 मार्च से घर नहीं आया था। वह नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता है। पुलिस ने युवक को अस्पताल लेकर पहुंची दोनों युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि युवक की जिला चंपावत निवासी एक युवती से मित्रता थी। युवती अपनी बहन के साथ नानकमत्ता आई थी। दो दिन से युवक दोनों के साथ था। पुलिस युवतियों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

बलदेव सिंह। (फाइल फोटो)

बलदेव सिंह। (फाइल फोटो)- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed