फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

मेलार्ड प्रजाति की चार बतखों के साथ महिला धरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Crime
सितारगंज लौका गांव में पकड़ी गईं मेलार्ड प्रजाति की बतखें। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। क्षेत्र में बतखों के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने चार मेलार्ड बतखों के साथ महिला को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने पकड़ी गई महिला के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी जेपी डिमरी के निर्देश पर डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत के नेतृत्व में टीम लौका गांव पहुंची। टीम ने बरात घर के पास स्थित राधेश्याम के घर में दबिश दी। टीम ने राधेश्याम की पत्नी मालती को चार मेलार्ड प्रजाति की बतखों के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर ने बताया कि बरामद बतखें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची चार में दर्ज है जिसका शिकार करना अपराध है। बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ दर्ज किया गया और उससे जुर्माना वसूल कर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उसे छोड़ दिया। टीम में कुणाल बिष्ट, नैन सिंह, भोपाल सिंह, वन आरक्षी सोनू कुमार, सोनी, मोनिका, श्रवण कुमार आदि थे।

सितारगंज लौका गांव में वन टीम की हिरासत में बतखों का शिकार करने की आरोपी महिला।

सितारगंज लौका गांव में वन टीम की हिरासत में बतखों का शिकार करने की आरोपी महिला।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed