{"_id":"623b78149a54621287667694","slug":"crime-rudrapur-news-hld4572082163","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत
विज्ञापन
नवीन पाठक की फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर/शांतिपुरी। रेल इंजन पर चढ़ा युवक इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लालकुआं जीआरपी और आरपीएफ ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जवाहर नगर से काम के सिलसिले में लोग पंतनगर रेलवे स्टेशन पारकर नगला आते हैं। बुधवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे इन राहगीरों ने मालगोदाम के पास एक युवक का झुलसा हुआ शव देखकर पंतनगर रेलवे स्टेशन प्रभारी अनिल कुमार को अवगत कराया। सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ लालकुआं मौके पर पहुंच गई। छानबीन में युवक की शिनाख्त जवाहर नगर में किराये पर रहने वाले नवीन पाठक (32) पुत्र जगन्नाथ पाठक के रूप में हुई। वह सिडकुल की किसी कंपनी में हेल्पर था। उसकी मानसिक स्थिति कुछ खराब थी।
रेलवे स्टेशन प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व ही लालकुआं से बरेली सिटी के बीच रेलवे लाइन का विद्युतीकरण हुआ है, जिस पर दस दिन पहले हाई स्पीड विद्युत ट्रेन का ट्रायल हुआ है। स्टेशन के लूप लाइन ट्रेक पर लंबे समय से एक रेल इंजन खड़ा है और विद्युत लाइन में हैवी वोल्ट प्रवाहित हो रहा है। युवक मंगलवार देर रात किसी समय इंजन पर चढ़ा होगा, जिससे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया होगा। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसी विद्युत रेल इंजन पर चढ़ने के दौरान विद्युत लाइन की चपेट में आया युवक।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन