फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस नेता के भाई की हत्या, पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश, लेकिन खुद ही निकली मास्टरमाइंड

Sat, 20 Jun 2020 04:59 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Congress leader's nephew shot dead, wife is master mind
- फोटो : amar ujala
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद मृतक की पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसकी एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 
Congress leader's nephew shot dead, wife is master mind
- फोटो : amar ujala

जिसमें हत्याकांड के पीछे हैरान कर देने वाला सच सामने आ गया। पुलिस ने नौ घंटे बाद मामले का खुलासा कर दिया। समीर की हत्या के पीछे उसकी बीवी ही मास्टरमाइंड निकली। बताया गया कि अवैध संबंध को लेकर समीर की हत्या की गई है।
 

Congress leader's nephew shot dead, wife is master mind
- फोटो : amar ujala
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर समीर की हत्या कर दी। पूछताछ में बताया कि बीयर में नशा मिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। समीर की हत्या के लिए पत्नी ने 50 हजार रुपए भी दिए थे। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress leader's nephew shot dead, wife is master mind
- फोटो : amar ujala

वार्ड नंबर-तीन अरविंदर नगर ट्रांजिट कैंप निवासी अर्जुन विश्वास कांग्रेस नेता हैं। शुक्रवार की रात उनका भतीजा समीर विश्वास पुत्र निताई विश्वास (25) अपने मकान में पत्नी शामली देवी, उसकी दोस्त प्रियंका समेत सात लोगों के साथ मौजूद था। सभी अलग-अलग कमरे व छत पर सो रहे थे।
 

विज्ञापन
Congress leader's nephew shot dead, wife is master mind
- फोटो : amar ujala

बताया जा रहा है कि तड़के ढाई बजे बजे एक युवक उनके घर में घुस गया, जहां उसने बरामदे में सो रहे समीर के माथे पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। शोर सुनने पर अन्य लोग जब तक उठे आरोपी फरार हो गया। परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी ने खुद भी पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की, जिसे बचा लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed