Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man with 1 lakh bounty who had been evading police for 17 years arrested for involved in Loot

देहरादून: 17 साल से पुलिस को चकमा दे रहा एक लाख का इनामी गिरफ्तार, ओएनजीसी के महाप्रबंधक के घर की थी डकैती

Wed, 25 Nov 2026 09:44 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 25 Nov 2026 09:44 PM IST
सार

23 जुलाई 2009 को बसंत विहार निवासी ओएनजीसी के तत्कालीन महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार वर्मा ने घर में डकैती की शिकायत दर्ज कराई थी। पांच हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए थे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को घातक हथियारों से घायल करने के बाद लूटपाट की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी।

विज्ञापन
Man with 1 lakh bounty who had been evading police for 17 years arrested for involved in Loot
ओएनजीसी के महाप्रबंधक के घर डकैती डालने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओएनजीसी के महाप्रबंधक के घर डकैती डालने के बाद करीब 17 साल से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी शातिर अपराधी शौकत अली को उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश छोड़कर दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल में ठिकाने बदले। वह कोलकाता क्षेत्र में पहचान छिपाकर टाइल्स और पत्थर लगाने का काम कर रहा था। पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 2003 में हुए इस मामले में बसंत विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में मेरठ निवासी शौकत अली समेत पांच आरोपियों की भूमिका सामने आई थी। पुलिस ने छह अगस्त 2009 को चार आरोपियों राशिद, बबलू, इमरान और समद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि शौकत अली फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन


UK Top News: अंकिता के परिजन धरने पर बैठे, बैणी-भुली योजना पर कांग्रेस का वार, गर्भवती का सड़क पर प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हत्या और रंगदारी समेत 11 मुकदमे दर्ज
एसटीएफ और दून पुलिस की टीम ऑपरेशन प्रहार के तहत लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी। मैनुअल पुलिसिंग और सूचनाओं के आधार पर टीम को उसके पश्चिम बंगाल में छिपे होने का पता चला। 54 वर्षीय शौकत अली के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 11 मामले दर्ज हैं। हल्द्वानी में भी उसके खिलाफ डकैती का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

मेरठ से अपराध की दुनिया, फिर कई राज्यों में बदले ठिकाने
शौकत अली मूल रूप से मेरठ के देहली गेट क्षेत्र के अहमद नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ वर्ष 1991 से आपराधिक मामले दर्ज होने शुरू हुए थे। वर्ष 1992 में हत्या के प्रयास और लूट के मामले भी दर्ज हुए। वर्ष 2005 में हत्या और वर्ष 2006 में रंगदारी के मामले में भी उसका नाम सामने आया। वर्ष 2009 में देहरादून और हल्द्वानी में डकैती की घटनाओं में वांछित होने के बाद वह लगातार फरार रहा। पुलिस से बचने के लिए उसने कई राज्यों में अपनी पहचान और ठिकाने बदले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed