फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य ग्रहण: 500 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, राशियों पर ऐसा रहेगा असर, ये उपाय करना होगा फलदायी  

Fri, 19 Jun 2020 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2020: Rare Coincidence after 500 years, Effects on Zodiac Sign and Solution For Fortune
- फोटो : फाइल फोटो

21 जून को पड़ने वाले सूर्यग्रहण राहु ग्रस्त है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह साल का पहला सूर्य ग्रहण है। यह ग्रहण कई मायने में खास है। इसके समय ग्रह एवं नक्षत्रों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है, जो पिछले 500 वर्षों में नहीं बना। इस दिन एक खगोलीय घटना होने वाली है, जिसमें सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर आ जाएंगे। ये साल का सबसे बड़ा दिन भी होगा। सदी का दूसरा ऐसा सूर्य ग्रहण है, जो 21 जून को हो रहा है। इससे पहले 2001 में 21 जून को सूर्य ग्रहण हुआ था।

Surya Grahan 2020: Rare Coincidence after 500 years, Effects on Zodiac Sign and Solution For Fortune
ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांतराज

ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांत राज ने कहा कि ग्रहण का सूतक एक दिन पहले शनिवार रात से लगेगा। सूर्यग्रहण स्पर्श से 12 घंटे पहले यानी रात 10 बजकर 24 मिनट पर सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। कोई शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा। सूर्यग्रहण पर कंकणाकृति चंद्रमणि आकार बनेगा। सूर्य ग्रहण का राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण महामारी के खात्मे के लिए शुभकारी साबित हो सकता है। 

Surya Grahan 2020: Rare Coincidence after 500 years, Effects on Zodiac Sign and Solution For Fortune

ये रहेगा ग्रहण काल
ग्रहण का समय : सूतक काल : शनिवार रात 10. 24 मिनट से शुरू। 
सूर्यग्रहण काल : रविवार सुबह 10.24 बजे प्रारंभ। 
सूर्यग्रहण मोक्ष काल : दोपहर 1.48 बजे। 
कुल ग्रहण काल समय : 3 घंटे 25 मिनट 17 सेकेंड। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2020: Rare Coincidence after 500 years, Effects on Zodiac Sign and Solution For Fortune

ग्रहण में यह करें उपाय 
सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ व यात्रा न करें। पत्र छेदन, लकड़ी काटना, कपड़े सिलना, भोजन बनाना भी उचित नहीं माना गया है। ग्रहण काल से पूर्व स्नान कर अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करें। ग्रहण के मध्य पुन: स्नान कर मंत्र जाप हवन व दान करें। गर्भवती महिलाओं को धारदार एवं चाकू से फल, सब्जी नहीं काटनी चाहिए। ग्रहण पूर्ण होने के बाद स्नान करें और स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करें।

विज्ञापन
Surya Grahan 2020: Rare Coincidence after 500 years, Effects on Zodiac Sign and Solution For Fortune

राशियों पर ऐसा रहेगा असर
मेष - लाभप्रद रहेगा। 
वृष- अत्यन्त कष्टकारी रहेगा ।
मिथुन- शरीर को कष्ट होगा।
कर्क- धन व मन की हानि होगी ।
सिंह- शुभ फल, श्री प्राप्ति होगी।
कन्या- स्वास्थ का ध्यान जरूर रखें। 
तुला- संतान स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। 
वश्चिक- मृत्यु तुल्य कष्ट हो सकता है।
धनु- पत्नि कष्ट संभव हो सकता है।
मकर- अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुम्भ- मान, सम्मान में कमी हो सकती है।
मीन- सुख समृद्धि बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed