{"_id":"6b074373953d837be1072a12","slug":"eye-for-the-k9-vajra-howitzer-developed-in-doon-will-enable-precise-targeting-day-and-night-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1120266-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून में बनी के9 वज्र तोप की आंख, दिन और रात में साधेगी सटीक निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून में बनी के9 वज्र तोप की आंख, दिन और रात में साधेगी सटीक निशाना
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देहरादून ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की देहरादून स्थित आयुध निर्माणी (ओएफडी) में सीएम3 एमआर डायरेक्ट फायरिंग साइट का उत्पादन शुरू हो गया है। 21 साइट की पहली खेप बुधवार को दून से सूरत (गुजरात) के हजीरा के लिए रवाना की गई। इन साइट उपकरणों को सेल्फ प्रोपेल्ड के9 वज्र तोपों पर लगाया जाएगा। इनसे दिन और रात दोनों समय दुश्मनों पर सटीक निशाना साधा जा सकता है।
इससे रक्षा उत्पादन में देहरादून की भूमिका मजबूत होने के साथ ही विदेशी आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी बड़ा कदम माना जा रहा है। फैक्टरी परिसर में हुए आयोजन में इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शर्मिष्ठा कौल शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक उत्पाद के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के रक्षा औद्योगिक तंत्र में कंपनी की मजबूत पहचान स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। फ्रांस की अंतरराष्ट्रीय कंपनी सफरान के साथ पिछले वर्ष हुए समझौते का परिणाम अब उत्पादन के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 से ही सेना को आधुनिक और उन्नत उत्पाद उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि एलएंडटी और फ्रांस की सफरान जैसी कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी से भारत में विशिष्ट रक्षा तकनीकों का निर्माण संभव होगा। इससे विदेशी आयात पर निर्भरता घटेगी। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और उत्पादन टीम को बधाई देते हुए गुणवत्ता, समयबद्ध आपूर्ति और तकनीकी दक्षता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
शर्मिष्ठा कौल शर्मा ने बताया कि अक्तूबर के अंत में चंडीगढ़ से के-9 वज्र कार्यक्रम के लिए इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (आईएनएस) की पहली खेप रवाना की गई थी। अब देहरादून से सीएम3 एमआर डासरेक्ट फायरिंग साइटों का पहला बैच भेजा गया है। दोनों उपलब्धियां के-9 वज्र परियोजना में इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की बढ़ती भूमिका को दर्शाती हैं। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक सीएस ठाकुर, अपर महाप्रबंधक राधव गुप्ता, शंभू शर्मा, निदेशक वित्त विशाल गर्ग, कंट्रोलर अनुज गर्ग, ओएलएफ के मुख्य महाप्रबंधक तरुण खट्टर आदि अधिकारी मौजूद रहे।