{"_id":"6b0721c6e75fff8fc004c3c0","slug":"uttarakhand-disabled-students-will-get-five-mark-exemption-in-exam-will-qualify-if-score-28-percent-mark-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगी पांच अंकों की छूट, 28 प्रतिशत अंक लाने पर होंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगी पांच अंकों की छूट, 28 प्रतिशत अंक लाने पर होंगे पास
Thu, 26 Nov 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 26 Nov 2026 05:00 AM IST
सार
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था कक्षा नौ से 12 वीं तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं पर लागू होगी।
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा के तहत कक्षा नौ से 12वीं तक पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए पांच अंकों की छूट मिलेगी। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 28 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
विज्ञापन
अभी तक निर्धारित उत्तीर्णांक प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को इस निर्णय से राहत मिलेगी। पांच अंकों की छूट मिलने से उन्हें परीक्षा में उत्तीर्ण होने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। हालांकि, व्यावसायिक शिक्षा के विषयों में उत्तीर्ण होने के मानकों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि की दोगुनी, चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 50 हुई
विज्ञापन
इन विषयों में पहले से लागू व्यवस्था ही प्रभावी रहेगी। शिक्षा सचिव ज्योति यादव ने जारी आदेश में कहा, यह छूट केवल बौद्धिक अक्षमता, मानसिक बीमारी, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार, सेरेब्रल पाल्सी और विशेष शिक्षण अक्षमता श्रेणी के परीक्षार्थियों को ही मिलेगी। परीक्षा में अंकों की छूट के लिए परिक्षार्थियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
