Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute among the educated over the term 'illiterate'; councilors stage a protest.

Dehradun News: अनपढ़ शब्द पर पढ़े लिखों में तकरार, पार्षदों ने दिया धरना

Thu, 26 Nov 2026 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 26 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dispute among the educated over the term 'illiterate'; councilors stage a protest.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून। अनपढ़ शब्द ने बुधवार को नगर निगम में हंगामा खड़ा करा दिया। नगर आयुक्त पर अनपढ़ कहे जाने का आरोप लगाते हुए पार्षद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। बाद में मेयर सौरभ थपलियाल की मध्यस्थता में नगर आयुक्त और पार्षदों के बीच वार्ता हुई, तब जाकर विवाद समाप्त हुआ। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह का शब्द बोलने का सवाल ही नहीं उठता चाहें तो पार्षद रिकार्डिंग भी चेक करा सकते हैं।
मामला दोपहर करीब एक बजे का है। नगर आयुक्त शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के संबंध में बैठक ले रहे थे। उसी दौरान पार्षद सोहन सिंह रौतेला पहुंचे और नगर आयुक्त से मिलने की बात कहने लगे। उनको कुछ देर प्रतीक्षा के लिए बोला गया। आरोप है कि उसके बाद पार्षद बैठक कक्ष में पहुंच गए और अपनी बात कहने लगे। इसी दौरान विवाद शुरू हो गया। पार्षद कक्ष से बाहर आए और सीधे नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर गेट पर ही धरना शुरू कर दिया। यह सूचना अन्य पार्षदों तक पहुंची तो वह भी समर्थन में नगर निगम पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बोर्ड की अनुमति पर बिगड़ी बात
दरअसल, नगर निगम क्षेत्र में सुपरवाइजरों की कमी है। ऐसे में स्थाई पर्यावरण मित्रों को अस्थाई तौर पर सुपरवाइजर का कार्यभार देने के लिए नगर निगम की ओर से एक साक्षात्कार रखा गया था। इस पर तमाम तरह के आरोप-प्रत्यारोप लग रहे थे। बताया गया कि इसी बात को लेकर पार्षद नगर आयुक्त से मिलने गए थे। पार्षद का कहना है कि बोर्ड की ओर से पास किए गए प्रस्तावों को तो शासन भेजा जाता है लेकिन सुपरवाइजर बनाने के लिए बोर्ड की अनुमति तक नहीं ली जाती। हालांकि नगर आयुक्त इस आदेश को पहले ही रद्द कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनपढ़ या इस तरह के किसी भी अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया। सामान्य एवं शालीन भाषा में केवल बैठक की कार्यवाही पूरी होने तक प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया था। अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप निराधार है। नगर निगम में सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान है और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को गंभीरता से सुना जाता है लेकिन प्रशासनिक कार्यवाही के दौरान निर्धारित प्रक्रिया और अनुशासन का पालन भी आवश्यक है। नगर निगम में किसी भी प्रकार के दबाव की राजनीति नहीं चलेगी। - आलोक कुमार पांडेय, नगर आयुक्त

दोनों पक्षों की बात सुन आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने पर जोर दिया। निगम एक महत्वपूर्ण निकाय है, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल एवं आपसी सम्मान बेहद जरूरी है। सभी को शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए। मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न मतभेदों का सौहार्दपूर्ण समाधान के साथ विवाद समाप्त हुआ। साथ ही नगर निगम के कार्यों को आपसी सहयोग, सम्मान और समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। -सौरभ थपलियाल मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed