फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress in Rudrapur

कांग्रेस की मुख्य धारा में लाए जाएंगे रूठे और हाशिये में पड़े कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Congress in Rudrapur
रुद्रपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को तलवार भेंट करते प्रदेश महामंत्री। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही कांग्रेस की नजर बूथों में पार्टी का झंडा लेकर चलने वालों के साथ ही उपेक्षा के चलते रूठे और हाशिये पर गए कार्यकर्ताओं पर भी है। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने संबोधन में इस तरफ न सिर्फ इशारा किया बल्कि कार्यकर्ताओं से रूठे साथियों से संपर्क कर पार्टी की मुख्य धारा में लाने का आह्वान किया। पार्टी में गुटबाजी से परिचित प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से मनभेद और मतभेद भुलाने की अपील की। वहीं, उन्होंने मीडिया से पार्टी में गुटबाजी की बात को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन

दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में तराई में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस को निकाय, पंचायत, लोकसभा और सहकारिता के चुनाव में भी हार का मुंह देखना पड़ा था। लगातार हार के सिलसिलों से कांग्रेस में निराशा है, वहीं बची कसर आपसी गुटबाजी ने पूरी कर दी है। जिले की लगभग हर विधानसभा में नेताओं की सियासी महत्वाकांक्षा के चलते पार्टी गुटों में बंटी हुई है। इसका सीधा असर पार्टी के साथ ही चुनाव पर भी पड़ता रहा है। शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी यादव ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और अन्य आला नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में आशा और उत्साह का संचार करने का भरसक प्रयास किया। यही नहीं प्रदेश प्रभारी ने जब ट्रैक्टर रैली में शिरकत कर स्टेयरिंग खुद संभाला तो वहां पर भी उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को अगल-बगल बैठाकर पार्टी में एकजुटता का संदेश देने के साथ ही गुटबाजी की बात करने वालों को भी करारा जवाब दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बूथ को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और उनका महत्व समझते हुए पूरा सम्मान देने का आह्वान किया। उन्होंने साफ किया कि सरकार आएगी तो बूथ के कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक सम्मान और भावनाओं की कद्र की जाएगी। सभी लोग रूठे साथियों को वापस लाने के लिए पूरी कोशिश करें। समय की कमी का हवाला देते हुए कहा कि वह दोबारा रुद्रपुर आएंगे और कार्यकर्ताओं की बात और परेशानियां सुनेंगे। इधर, प्रदेश प्रभारी ने मीडिया के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में उन्हें गुटबाजी नजर नहीं आती है। इस तरह का माहौल पार्टी के खिलाफ बना दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब धक्कामुक्की से बिफर गए बेहड़
रुद्रपुर। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच के पास प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को चेहरा दिखाने और फोटो खिंचाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई थी। कार्यकर्ताओं में आपस में धक्कामुक्की से मंच के पास स्थिति अराजक हो गई थी। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ का पारा चढ़ गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लताड़ लगाते हुए वहां से हटाया और अनुशासन में रहने की हिदायत दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ मंच के पास से छंटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed