फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Colonizers launched investigations against seven

सात कॉलोनाइजरों के खिलाफ जांच शुरू

Thu, 28 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 दिनेशपुर रोड पर प्रापर्टी डीलरों ने सिडकुल द्वारा बनाए निकासी नाले तोड़ने और सड़क खोदने के मामले में सिडकुल की कार्यदायी संस्था ने दिनेशपुर थाने में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने कार्यदायी संस्था की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिला प्रशासन ने अभी तक अवैध कालोनियों में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। प्रशासन ने सरकारी निर्माण तोड़ते हुए जो जेसीबी को पकड़ा था। उसका भी अभी तक कोई पता नहीं है। वहीं एसडीएम मामले को टालमटोल करते दिखाई दिए।  
  दिनेशपुर रोड पर कॉलोनाइजरों ने दबंगई दिखाते हुए सिडकुल द्वारा सड़क के दोनों तरफ बनाए नाले को कई जगह से तोड़ दिया था। वहीं कई जगह से नवनिर्मित सड़क को भी जेसीबी से तोड़ दिया था। प्रशासन ने छापा मारकर सरकारी निर्माण तोड़ते हुए जेसीबी को सीज कर चौकी में खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन

लेकिन प्रापर्टी डीलर ऊंची पहुंच के चलते, बिना जुर्माना दिए जेसीबी को छुड़ा ले गए। वहीं इस मामले में प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। लेकिन अखबारों में छप रहे मामले को देखते हुए सिडकुल ने जरूर कार्रवाई की है। सिडकुल की नाला बनाने वाली कार्यदायी संस्था पीआरएल प्रोजेक्ट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट मैनेजर ने दिनेशपुर रोड के सात कॉलोनाइजरों के खिलाफ दिनेशपुर थाने में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिसमें सात कॉलोनाइजरों के ऊपर नाला और सड़क तोड़ने का आरोप लगाया गया है। उधर सिडकुल के  आरएम गौरव चटवाल ने बताया कि यह मार्ग और नाला सिडकुल द्वारा बनाया जा रहा है। इसकी कार्यदायी संस्था  पीआरएल प्रोजेक्ट एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर है, इसलिए उक्त कंपनी द्वारा ही दिनेशपुर थाने में तहरीर सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed