फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

नगर निगम ने शैलजा फार्म से तोड़ा अवैध कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रुद्रपुर में शैलजा फार्म से जेसीबी से अतिक्रमण हटाते निगम कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
शैलजा फार्म में किए गए अवैध कब्जे को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब दो घंटे चली कार्रवाई में मौके पर काबिज बाबा ने जमकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने बाबा को वहां से जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के गंगापुर रोड पर नगर निगम की करीब पांच एकड़ जमीन है। शैलजा फार्म नामक इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश पहले भी कई बार होती रही है। ऐसे में नगर निगम को बार-बार मौके से कब्जा हटाना पड़ रहा है। नगर निगम के अनुसार बाबा बालक दास लंबे समय से मौके पर काबिज थे। इससे पहले भी नगर निगम ने दो बार कार्रवाई कर बाबा को वहां से हटा दिया था।
विज्ञापन

ऐसे में बाबा ने फिर से वहां अपना आशियाना बना लिया। बुधवार दोपहर ढाई बजे नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के निर्देश पर अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई। झोपड़ी से सामान निकालकर बाहर रखा गया। उसके बाद जेसीबी से झोपड़ी ध्वस्त कर दी गई। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने बताया कि बाबा ने मौके पर पेयजल के लिए हैंडपंप लगा रखा था। साथ ही झोपड़ी में विद्युत कनेक्शन भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed