फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी विभागों के काम प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रुद्रपुर के गांधी पार्क में धरने पर बैठे उपनल कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
समान कार्य, समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर उपनल कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर चले गए। इससे नगर निगम, उद्यान विभाग, राज्यकर, ऊर्जा, ईएसआई, कलक्ट्रेट, तहसील, रेशम विभाग, उद्योग विभाग आदि में काम प्रभावित हो गया। सुबह नौ बजे उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी राज्यकर, विकास भवन, कलक्ट्रेट दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने वहां काम कर रहे उपनल कर्मचारियों को चेतावनी दी और हड़ताल में शामिल होने को कहा।
विज्ञापन

उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने गांधी पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में मोर्चा पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। कहा कि हाईकोर्ट की ओर से दिए गए निर्णय को सरकार लागू करे। सामान कार्य सामान वेतन लागू किया जाए। सरकारी विभागों से जो कर्मचारी हटाए गए हैं उनकी बहाली की जाए।
विज्ञापन

उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष कवलप्रीत सिंह ने कहा कि सचल दल के छापा मारने पर कलक्ट्रेट, विकास भवन और राज्यकर में कर्मचारी काम करते मिले, इन्हें भी हड़ताल में शामिल किया गया। इसके बाद डीएम के माध्यम से उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। धरना प्रदर्शन में जिला संयोजक रितेश कुमार, प्रदेश संयोजक मनोज कुमार, नवीन कापड़ी, यशोदा बिष्ट, गिरीश बिष्ट, भुपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, तरुण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed