{"_id":"5fdf8b908ebc3e40fa4be319","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4080977125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर में कांग्रेसियों पर मुकदमे का विरोध, सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर में कांग्रेसियों पर मुकदमे का विरोध, सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
रुद्रपुर के डीडी चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 32 किसानों को रविवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संयुक्त किसान मोर्चा ने शहीद हुए किसानों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महाराजा रणजीत सिंह पार्क में सादे समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतिहास में शहीद किसानों का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।
आज देश का किसान अपनी जमीन बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ रहा है। यह किसानों की मान-सम्मान की लड़ाई है। श्रद्धांजलि देने वालों में राम सिंह बेदी, सुरमुख सिंह विर्क, प्रीतम चावला, इंदर नारंग, ओंकार ढिल्लो, नंदलाल, संदीप चीमा, सुशील गाबा, संजय जुनेजा, गुरप्रीत चीमा, नवजोत सिंह आदि थे। इधर, श्रमिक संयुक्त मोर्चा के लोगों ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। वहां इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव दिनेश चंद्र, इंट्रार्क मजदूर संगठन के दलजीत सिंह, गुजरात अंबुजा कर्मकार यूनियन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र, अमन ढिल्लो, दिनेश, पूरन पांडेय, कमलेश कार्की, बालम, हरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी थे।
इधर, गदरपुर में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक कंबोज धर्मशाला में हुई। इसमें किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की शहादत को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहां पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड़, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रीत ग्रोवर, वरुण कपूर, सत्यजीत गुलाटी, जकी उल्ला खां, सिद्धार्थ भुसरी, टीकम खेड़ा राजीव ग्रोवर, इरफान अली आदि थे।
विज्ञापन
वहीं, काशीपुर में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने ग्राम कुंडा चौराहा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में एकत्र होकर शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। वहां शीतल सिंह, प्रेम सिंह सहोता, दर्शन सिंह दयोल, चौधरी किशन सिंह, दीदार सिंह, रवि कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख जगीर सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, इंद्रपाल सिंह, धर्म सिंह, प्रताप सिंह, लखविंदर सिंह, अजमेर सिंह, मुख्त्यार सिंह आदि थे।
इधर, बाजपुर में श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे भाकियू प्रदेेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि कृषि कानून को लेकर दिल्ली में धरने के दौरान 12 से अधिक किसान जान गंवा चुके हैं।
सरकार को जल्द ही तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। वहां वहां नानकसर ठाठ के सेवादार बाबा प्रताप सिंह, सुखजीत सिंह पूनिया, हरमंदर सिंह बरार, दलजीत सिंह रंधावा, सुरेंद्र सिंह नामधारी, विक्रम सिंह लड्डू, राजेंद्र सिंह नामधारी, मंदीप नरवाल, हरदीप विर्क, हरमीत सिंह नीटू, अमरजीत संधू, ध्यान सिंह, दर्शन सिंह, बल्देव सिंह आदि थे। उधर, दिल्ली आंदोलन के समर्थन में शहीद भगत सिंह चौक पर चल रहा किसान बेटियों का धरना रविवार को 11 वें दिन जारी रहा।
वहीं, सितारगंज में कृषि उत्पादन मंडी समिति में अखिल भारतीय किसान सभा के किसानों ने काले कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, हरविंदर कौर, तारा सिंह, जीवन सिंह, पवनदीप कौर, सुखदेव सिंह, भजन सिंह, चंचल सिंह, अमृत कौर आदि थे। शाम को भारतीय किसान यूनियन और कांग्रेस की ओर से नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। मुख्य चौराहे पर किसानों ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। वहां ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह गिल, कांग्रेस नगराध्यक्ष हरपाल सिंह, विपिन खोलिया, जिलानी अंसारी, यूसुफ मलिक, नरेंद्र सिंह बमराह, जगदीश सिंह, सतवंत सिंह बागी, दलजीत सिंह, करमजीत सिंह, सरताज अहमद, सद्दाम मलिक आदि थे। (ब्यूरो/संवाद)
गदरपुर में कांग्रेसियों पर मुकदमे का विरोध, सरकार का पुतला फूंका
रुद्रपुर/बाजपुर। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की कार पर चूड़ियां फेंकने के मामले में गदरपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी और कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर पर मुकदमा दर्ज करने का विरोध तेज हो गया है। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि भाजपा की किसान रैली के दिन गदरपुर में कांग्रेस नेता सिद्धार्थ भुसरी और प्रीत ग्रोवर ने लोकतांत्रिक तरीके से कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय का विरोध किया था लेकिन प्रदेश सरकार ने बदले की कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं पर संगीन धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।
कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा ने कहा कि यदि झूठा मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो पूरे जिले में प्रदर्शन किया जाएगा। वहां प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, प्रदेश सचिव नंदलाल, गगनजीत सिंह, ओंकार सिंह ढिल्लो, समरवीर सिंह सीटू, राजन ठुकराल, इंदरजीत सिंह, चंद्रशेखर ओझा डब्लू, हरसिमरन सिंह, गुरप्रीत चीमा, नवजोत सिंह आदि थे।
उधर, बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में बेरिया दौलत तिराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंका। वहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन, नगराध्यक्ष राजेंद्र बेदी, बब्बू सैफी, उविशेष शर्मा, सादिक हुसैन, तनवीर खां गुड्डू, साबिर हुसैन, रेशम यादव, सुनील चानना, शेरा सिंह, महेश आशु, अरुण भारती, सौरभ नेगी आदि थे। इससे पहले पूर्णानंद तिवारी पुस्तकालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। शर्मा ने कहा कि भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है।

बाजपुर में सीएम का पुतला फूंकते कांग्रेसी।- फोटो : BAZPUR

सितारगंज मंडी समिति में मौन रखकर श्रद्धांजलि देते अखिल भारतीय किसान सभा के किसान।- फोटो : SITARGANJ

काशीपुर में किसान आंदोलन के शहीदों को श्रद्वांजलि देते लोग।- फोटो : KASHIPUR

गदरपुर में बैठक करते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : RUDRAPUR