फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   civic aminities

किसानों को दिल्ली जाने से रोका तो करेंगे हाईवे जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
civic aminities
गाजीपुर बॉर्डर पर धरना देते ऊधमसिंह नगर के किसान। - फोटो : RUDRAPUR
ऊधमसिंह नगर के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के एसएसपी के आदेश का किसानों ने विरोध किया है। किसानों ने इसे पुलिस का तानाशाही पूर्ण रवैया करार दिया है। किसानों ने गाजीपुर के पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के किसानों को रोका गया तो सुबह 11 बजे बाद गाजीपुर में हाईवे पर जाम लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने बताया कि गाजीपुर बॉर्डर में कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण रूप से धरना दे रहे हैं। इसके बावजूद आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों को रास्तों पर जगह-जगह रोका जा रहा है। चेतावनी दी कि फिलहाल गाजीपुर बॉर्डर पर किसान ने हाईवे को वन-वे किया है, यदि किसानों को दिल्ली जाने से रोका गया तो दोनों तरफ हाईवे को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाजीपुर के पुलिस प्रशासन को सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद भी किसानों को रोका गया तो हाईवे जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed