{"_id":"61f0584955a4791c7e7b9114","slug":"cash-seazed-in-bazpur-kashipur-news-hld451972645","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग में पकड़े एक लाख की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग में पकड़े एक लाख की नकदी
विज्ञापन
Cash Seazed in Bazpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। वाहन चेकिंग के दौरान मसवासी बॉर्डर सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर में चेकिंग के दौरान मसवासी रोड से आती कार को रोका गया। कार में सवार व्यक्ति शाहिद हुसैन निवासी शिव नगर थाना बाजपुर की तलाशी लेने पर गाड़ी के डेस बोर्ड के अंदर से 500 -500 रुपये के नोटों की दो गड्डियां कुल 200 नोट बरामद हुए। कुल एक लाख रुपये बरामद हुए जिसके कोई भी दस्तावेज कार चालक उपलब्ध नहीं करा पाया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। शाहिद के पास से कुल एक लाख रुपये बरामद हुए। आचार संहिता के उल्लंघन और बरामद राशि के चुनाव में दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए बरामद धनराशि को पुलिस टीम की ओर से जब्त किया गया।
पिकअप चालक के पास से पकड़ी 75000 की नकदी
गदरपुर। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अवैध सामान और वस्तुओं की धर-पकड़ के लिए अभियान जारी है। मंगलवार को गदरपुर क्षेत्र के अंतर्गत एसएसटी, एफएसटी टीम के प्रभारी शुभेंदु सरकार के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम अलखदेवी-पसियापुर पहाड़ी चंदेला बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच टीम ने एक पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर टीम को चालक अलीम निवासी दढ़ियाल थाना टांडा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के कब्जे से 75000 रुपये की नकदी बरामद हुई। कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने नकदी जब्त कर ली है।