फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Boxing competition in Khatima

यूएसनगर की सपना ने जीती प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Boxing competition in Khatima
खटीमा में बॉक्सिंग मुकाबले में पंच मारता बाक्सर। - फोटो : KHATIMA
नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार महिला टीमें और पांच पुरुष टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय ऊधमसिंह नगर की ओर से महिला एवं पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। दूसरे दिन हुए महिला वर्ग मुकाबले में 52-54 भार वर्ग में देहरादून की कौशल्या ने नैनीताल की लता बिष्ट को तीसरे राउंड में बाहर किया। दूसरे मुकाबले में नैनीताल की चयनिका शाह ने बागेश्वर की निशा को हराया। 54-57 भार वर्ग में चंपावत की प्रीति ने ऊधमसिंह नगर की सरिता को, उत्तराखंड पुलिस की अंकिता ने देेहरादून की नैंसी को, उत्तरकाशी की रिया थापा ने देहरादून की कंचन को, नैनीताल की हेमा ने अल्मोड़ा की पूजा को हराया। 57-60 भार वर्ग में देहरादून की आयुषी ने उत्तराखंड पुलिस की चंद्र जीना को, ऊधमसिंह नगर की सपना ने उत्तरकाशी की दिव्यांजली को और नैनीताल की लकी राणा ने चमोली की अनुष्का को हराया। 63-66 भार वर्ग में नैनीताल की पूर्णिमा ने देहरादून की ओशीन पंत को हराया।
विज्ञापन

पुरुष क्वार्टर फाइनल में 71-75 भार वर्ग में एसटीसी के पंकज ने उत्तरकाशी के गौरव, 75-80 भार वर्ग में बागेश्वर के गौरव ने चंपावत के अमित को, साई पीटीएच के सूरज ने देहरादून के रिषभ को और नैनीताल के जितेंद्र ने रुद्रपुर के भाष्कर को हराया। 80-86 भार वर्ग पौड़ी के कुनाल ने रुद्रपुर के सचिन को, ऊधमसिंह नगर के कपिल ने देहरादून के सिद्धार्थ को, उत्तराखंड पुलिस के विशाल ने हरिद्वार के आदित्य को हराया। 86-92 भार वर्ग में उत्तराखंड पुलिस के आदित्य ने नैनीताल के शुभम को पराजित किया। 92 प्लस भार वर्ग में नैनीताल के कौशिक ने बागेश्वर के मनोज को, हरिद्वार के युवराज ने पौड़ी के प्रियांशु को और ऊधमसिंह नगर के समर्थ ने चमोली के सागर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व शुभारंभ प्रबंध निदेशिका सुरेंदर कौर, प्रधानाचार्य आरिज अल्वी एवं बॉक्सिंग कोच पूरन बोरा ने मुख्य अतिथि तहसीलदार यूसुफ अली, बिग्रडियर पीएस गुरुंग, ओएनजीसी मैनेज रवि सामंत, कैप्टन राजेंद्र सिंह, डॉ.वीपी सिंह, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एशियन रजत पदक विजेता, प्रेसीडेंट मुखर्जी निर्वाण का स्वागत कर किया। वहां गोपाल खोलिया, घनश्यमा पूरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, पूर्व क्रीड़ाधिकारी डीसी भट्ट, नवीन टम्टा, जोगेंदर बोहरा, जनरल सेक्रेटरी उत्तराखंड मुकेश बेलवाल, अंतरराष्ट्रीय कोच देवेंद्र जीना आदि थे।

खटीमा के नोजगे स्कूल में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ करते त?

खटीमा के नोजगे स्कूल में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ करते त?- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed