फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arested For Crime in Rudrapur

लावारिस घूमने वाले पशुओं को उठाता है गिरोह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Arested For Crime in Rudrapur
आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान एसएसपी कार्यालय परिसर में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। गोवंश संरक्षण अधिनियम का सख्ती से अनुपालन न हो पाने के कारण उत्तराखंड में लावारिस घूम रहे पशु यूपी में काटे जा रहे हैं। खासकर यूपी का रामपुर जिला पशु हत्या का गढ़ बनता जा रहा है। पशुओं की रक्षा के लिए नगर निकायों, प्रशासन और विभिन्न संगठनों के दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर के खाली प्लॉट में पशुओं की हत्या कर शवों को फेंकने वाला गिरोह भी रात के समय सड़कों पर लावारिस घूमने वाले पशुओं को ही अपना निशाना बनाता है। सड़कों पर घूम रहे पशुओं को चुराने के बाद गाड़ी में डालकर यूपी के रामपुर आदि स्थानों पर ले जाया जा रहा है, जहां इस गिरोह के सदस्य पशुओं को मांस बिक्री करने के लिए खरीदते हैं। यह गिरोह उत्तराखंड में कई सालों से सक्रिय है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा 70 वर्षीय अफसर अली भी कई साल से इस धंधे से जुड़ा है। उसके खिलाफ रामपुर में दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रामपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाला दानिश इस गिरोह का सरगना होने के साथ ही हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी है। उसके खिलाफ गदरपुर, काशीपुर समेत रामपुर में गोवंश अधिनियम व लूट आदि के 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश स्वयं चालक होने के साथ ही पशुओं को चुराकर रामपुर ले जाता था। इसके साथ ही पकड़े गए अयूब उर्फ हक्ला के खिलाफ रामपुर व बिलासपुर में पांच मुकदमे व शौकत अली पर चार मुकदमे दर्ज हैं। फरार उस्मान भी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ पांच व नईम के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। सीओ अभय सिंह ने बताया कि यह गिरोह विशेषकर रात के समय लावारिस घूम रहे पशुओं को चुराकर ले जाता था।
यह कुमाऊं के विभिन्न जिलों से रात के समय पशुओं को चुराने के बाद गाड़ियों में भरकर रामपुर ले जाता है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्लॉट में हत्या कर फेंके गए पशुओं का अभी तक कोई मालिक सामने नहीं आया है।
गाड़ी का लॉक खराब होने से पशुओं के शव छोड़ गए थे तस्कर
रुद्रपुर। सोमवार रात रुद्रपुर में खाली प्लॉट में दो पशुओं के शवों के फेंकने की वजह गाड़ी का लॉक खराब होने की बात कही जा रही है। जिस गाड़ी में पशुओं को चुराकर ले जा रहे थे, उस गाड़ी के पिछले गेट का लॉक खराब हो गया था। जिस कारण वह पशुओं को काटने के बाद मांस नहीं ले जा सके थे। सीओ अभय सिंह ने बताया कि यदि गाड़ी का लॉक खुल जाता तो पशुओं को शवों को खाली प्लॉट में फेंकने के बजाय अपने साथ ले जाते।

नगर निगम व प्रशासन से की जाएगी पशुओं की सुरक्षा की मांग
रुद्रपुर। गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट आर्या ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही के कारण पशुओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। पशुओं के मालिक भी पशुओं को खुलेआम सड़कों पर छोड़ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें रखने के लिए कोई भवन नहीं बनाया जा रहा है। नगर निगम और प्रशासन से इनको रखने के लिए भवन बनाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed