{"_id":"594966d34f1c1bfe2d8b4750","slug":"allegations-of-damage-to-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुश्तैनी मंदिर को क्षति पहुंचाने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुश्तैनी मंदिर को क्षति पहुंचाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कपकोट के एक ग्रामीण ने लोनिवि के अभियंताओं और ठेकेदार पर निर्माणाधीन कपकोट-दूणी-सुकुंडा सड़क के निर्माण के दौरान उसके पुश्तैनी मंदिर को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले की शीघ्र जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम को दिए पत्र में प्रताप सिंह ने कहा है कि निर्माणाधीन कपकोट-दूणी-सुकुंडा सड़क के किमी दो में उनका बाण देवता का पुश्तैनी मंदिर है। आरोप है कि लोनिवि ने वहां जानबूझकर कलवर्ट बनाकर पानी का बहाव मंदिर की ओर कर दिया है। इससे मंदिर में पूजा करना तक मुश्किल हो गया है। साथ ही सड़क का मलबा नाप भूमि में डाल दिया है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर सड़क के अन्य हिस्सों में 11 कलवर्ट बनने थे, लेकिन आज तक नहीं बनाए गए हैं। उन्होंने एसडीएम से मामले में शीघ्र जांच करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन