फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Alarms in the valley while giving punishment to Ram Rahim

राम रहीम को सजा सुनाने के दौरान तराई में अलर्ट

Mon, 28 Aug 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले सजा सुनाए जाने के बाद यहां तराई में भी प्रशासन अलर्ट रहा। सोमवार को भी धारा 144 लागू रही। सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। बाजपुर, गदरपुर और दिनेशपुर में डेरा अनुयायियों की संख्या अधिक होने से वहां सुबह से ही स्थानीय पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई थी।

विज्ञापन


गुरमीत राम रहीम को कोर्ट से सजा सुनाये जाने के मामले को देखते हुए जिले में अराजकता से निपटने के लिए सुबह से ही पुलिस मौजूद रही। सजा सुनाए जाने के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बीती रात से ही जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया था। इस पर गंभीरता से काम करते हुए जहां सभी थाना चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


वहीं, गदरपुर, बाजपुर और दिनेशपुर में डेरा प्रेमियों की संख्या अधिक होने से स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी तैनाती रही। इधर, एलाआईयू ने डेरा अनुयायियों की बैठक लेकर उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस की सतर्कता के चलते जिले में किसी भी स्थान पर धारा 144 का उल्लंघन होने से भी बचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा के निर्माणाधीन भवन का पुलिस ने किया दौरा

सीओ बीएस चौहान और कोतवाल बीडी उनियाल ने पुलिस टीम के साथ सोमवार को बेरिया दौलत रोड स्थित निर्माणाधीन डेरा सच्चा सौदा के सत्संग भवन का निरीक्षण किया। हालांकि भवन में या उसके ईर्द-गिर्द कोई नहीं मिला। 


सूत्र बताते हैं कि पुलिस को अनुयायियों के भवन में पहुंचने की खबर मिली थी। सीओ ने बताया कि बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम के अनुयायी किसी प्रकार का उत्पात मचाते तो सख्त कार्रवाई की जाती। सुरक्षा की दृष्टि दो प्लाटून पीएसी बुलाई गई। इधर, बलात्कार के दोषी गुरमीत सिंह राम रहीम मामले को लेकर सोमवार साप्ताहिक बाजार में भीड़ कम नजर आई। डेरा समर्थकों ने साप्ताहिक बाजार में फड़ तक नहीं लगाए। वर्तमान में अधिकांश समर्थक भूमिगत हैं। पंचकूला क्षेत्र में गए बाजपुर क्षेत्र से करीब 250 अनुयायी भी रविवार को शाम वापस लौट आए। सूत्र बताते हैं कि पंचकूला में अनुयायी चंद्रपाल की मौत के बाद उसका शव पहुंचने पर मंगलवार को बाजपुर क्षेत्र से कई अनुयायी दिनेशपुर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed