फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agriculture.

पंतनगर में किसान मेला आज से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Agriculture.
पंतनगर में कल से शुरू होने वाले किसान मेले में अपने स्टॉल लगाते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में 23 से 27 मार्च तक चलने वाले 111वें अखिल भारतीय किसान मेले और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन गांधी मैदान में किया जाएगा। इसके लिए मेले में दूरदराज के व्यापारियों ने स्टॉल सजाने शुरू कर दिए हैं। इस मेले के माध्यम से किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों, उन्नत प्रजाति के बीज, पौध और पशुओं संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

मेले में विश्वविद्यालय के फल-फूल, सब्जी, वानिकी, औषधीय पौधे, अनुसंधान संस्थान, टीडीसी के अलावा देश के प्रख्यात बीज, कृषि यांत्रिकी, पशु फार्मा आदि फर्मों की ओर से अपने उत्पादों व तकनीकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में किसानों को विवि के अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण कराकर कृषि व अन्य संबंधित विषयों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों के लिए पहाड़ी छोटी जोत में उपयोग होने वाले लघु कृषि यंत्र, खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन व अन्य संबंधित व्यवसायों से जुड़ी समस्याओं का निदान, फल, सब्जी व पशु प्रतियोगिताएं, विवि की ओर से विकसित उन्नत बीज, पौध और यंत्रों का प्रदर्शन व विक्रय किया जाएगा।
विज्ञापन

24 मार्च को गाय और भैसों की संकर नस्ल की नीलामी होगी। मेले में कृषि क्लीनिक स्टाल के माध्यम से कृषकों की समस्याओं का विवि के वैज्ञानिकों द्वारा निदान किया जाएगा। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि यह किसान मेला पूर्व की भांति वृहद रूप में लगाया जाएगा। इस बार मेला लघु कृषि यंत्रों व किसानों की समस्याओं के निदान की ओर विशेष रूप से केंद्रित रहेगा। निदेशक संचार डॉ. एसके बंसल ने बताया कि यह मेला इस बार लघु उद्योगों, कृषि र्स्टाटअप, हथकरघा व स्वयं सहायता समूह से संबंधित व्यावसायिक विचारों को भी एक मंच दे रहा है।

पंतनगर में कल से शुरू होने वाले किसान मेले में अपने स्टॉल लगाते व्यापारी।

पंतनगर में कल से शुरू होने वाले किसान मेले में अपने स्टॉल लगाते व्यापारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed