फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agriculture

नवंबर के पहले सप्ताह में पेराई शुरू करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Agriculture
जसपुर में चीनी मिल अधिकारियों को निर्देश देते गन्ना अपर सचिव। - फोटो : KASHIPUR
गन्ना अपर सचिव ने नादेही चीनी मिल का निरीक्षण कर प्रधान प्रबंधक और अधिकारियों के साथ बैठक कर पेराई सत्र जल्द शुरू करने की जानकारी मांगी। अधिकारियों को नवंबर माह के पहले सप्ताह में मिल का पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को गन्ना अपर सचिव उदय राज सिंह ने मिल हाउस पहुंचकर मशीनरी का निरीक्षण किया और मरम्मत की जानकारी ली। जल्द मरम्मत का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मिल अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर पेराई सत्र शुरू कराने की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। मिल प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश से नवंबर के पहले सप्ताह में मिल शुरू कराने को कहा। मिल कर्मचारियों ने फिटमेंट और मृतक आश्रितों के नियोजन की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिल हाउस और कार्यालय में कर्मचारियों के लगभग 95 प्रतिशत पद रिक्त हैं। वर्तमान में अकुशल मजदूरों से उच्च पदों पर कार्य लिया जा रहा है। शुगर फेडरेशन की ओर से मिल कर्मियों के फिटमेंट पर रोक लगाई हुई है। मृतक आश्रितों ने भी उन्हें बताया कि उनको भी मिल में नियुक्ति नहीं दी गई है। गन्ना अपर सचिव ने कर्मचारियों को बताया कि इस मामले में गन्ना मंत्री प्रयासरत हैं। जल्द समाधान निकल जाएगा। वहां जीएम विवेक प्रकाश, विनीत जोशी, एके गुप्ता, खीमानंद, मनोज चौहान, राजेंद्र सिंह, अरुण कुमार, अशोक कुमार, सुमित चौधरी आदि थे। (संवाद0
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed