फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of forcing relatives into prostitution

सगे रिश्तेदारों पर देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of forcing relatives into prostitution
काशीपुर। एक महिला ने अपनी भाभी समेत पांच लोगों पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे देह व्यापार के लिए विवश करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

महिला ने अपने अधिवक्ता संजय रुहेला के माध्यम से एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसका विवाह 11 वर्ष पूर्व हुआ था। पति उसके साथ मारपीट करता था। पति से विवाद के बारे में उसने नानकमत्ता में रहने वाली अपनी भाभी से जिक्र किया। भाभी ने उसे यह कहकर अपनी मां, बहन और भाई आदि के पास जालंधर भेज दिया कि मामला शांत होने पर कुछ महीने बाद वहां से लौट आना। जालंधर में वह भाभी के परिजनों के साथ किराये के मकान में रहती थी।
विज्ञापन

वहां उसकी भाभी का भी आना-जाना था। आरोप है कि भाभी और उसकी बहन ने उसे जबरन ड्रग्स दी और नशे की हालत में उसकी अजनबी लोगों के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना ली। पीड़िता का आरोप है कि दोनों बहनें ड्रग्स का धंधा करती हैं। वे पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार भी हो चुकी हैं। उन्होंने कई महिलाओं को अपने चंगुल में फंसाकर उन्हें देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया। महिला का कहना है कि इनके चंगुल से छूटकर वह अपने मायके काशीपुर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अप्रैल को उसकी भाभी के साथ भाभी की मां, बहन, भाई और उसका पति उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने अभद्रता करते हुए उसे जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। एसीजेएम मिथिलेश पांडे ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed