{"_id":"118-52135","slug":"Udham-singh-nagar-52135-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज काशीपुर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज काशीपुर में
Udham singh nagar
Updated Sun, 17 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रविवार को आईआईएम के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करने यहां पहुंच रहे हैं। प्रशासन को राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के मुताबिक महामहिम पूर्व निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से दोपहर 12.05 मिनट पर यहां पहुंचेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राज्य के इकलौते इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) के दीक्षांत समारोह से पूर्व प्रशासन ने शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बाद दो बार रिहर्सल की। इसके बाद कार्यक्रम में विलंब की सूचना पर शाम के समय तीसरी बार हैलीपैड से लेकर आईआईएम प्रशासनिक भवन स्थित समारोह स्थल तक रिहर्सल की। इस दौरान निर्धारित मार्ग को जीरो जोन घोषित कर तीनों बार किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन रोक दिया गया। एसडीएम पीसी दुम्का ने बताया कि राष्ट्रपति रविवार को केरल से दिल्ली पहुंचेंगे। इसी के चलते कार्यक्रम 45 मिनट पीछे खिसक गया है। 12.05 मिनट पर महामहिम का हैलीकॉप्टर लैंड करेगा। 10 मिनट बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जहां से 1.30 बजे वह हैलीपैड के लिए प्रस्थान कर 1.35 पर उड़ान भरेंगे। आईआईएम बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन ध्रुव साहनी ने कार्यक्रम स्थलों की तैयारी का जायजा लिया।