{"_id":"5c2133c4bdec2256ab4fc67d","slug":"41545679812-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरु होगा रोडवेज बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरु होगा रोडवेज बसों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक श्रीराम कौशल ने सोमवार को एसडीएम निर्मला बिष्ट और पालिकाध्यक्ष एडवोकेट हरीश दूबे के साथ मिलकर निर्माणाधीन रोडवेज स्टेशन व महाराणा प्रताप चौक का निरीक्षण किया। परिवहन निगम के महाप्रबंधक ने बताया कि जल्द ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पहले फड़ वालों को अन्यत्र बसाया जाए।
परिवहन निगम के महाप्रबंधक श्रीराम कौशल ने एसडीएम निर्मला बिष्ट व पालिकाध्यक्ष दूबे के साथ मीना बाजार स्थित निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के मुख्य द्वार पर बनाए गए शौचालय को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्टेशन के मुख्य द्वार पर शौचालय बनने से बसों की आवाजाही में परेशानी होगी।
इसलिए स्टेशन के गेट के लिए नया रास्ता तैयार करना पड़ेगा। बताया कि स्टेशन निर्माण के लिए शासन से अभी तक 50 लाख रुपये की राशि मिल गई है। वहीं, एसडीएम निर्मला बिष्ट ने भी स्टेशन का जायजा लिया और नए गेट बनाने को लेकर संभावनाओं की तलाश की। इसके बाद वह पालिकाध्यक्ष हरीश दूबे के साथ महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। दूबे ने रोडवेज बसों को महाराणा प्रताप चौक से आवागमन की मांग की।