फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   242 students took the test bed

242 छात्रों ने छोड़ी बीएड परीक्षा

Mon, 01 Jun 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 01 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
242 students took the test bed

सरकार द्वारा बीएड में दो साल का पाठ्यक्रम लागू होने से छात्रों में आक्रोश है। रविवार को आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में 1464 में से 242 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 1222 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी।

विज्ञापन

कुविवि की ओर से रविवार को वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। नगर के सरदार भगत सिंह डिग्री कालेज और सनातन धर्म कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया था। बीमारी की हालत में परीक्षा देने आई एक महिला बेहोश भी हुई, इस पर कालेज प्रबंधन ने परिजनों को सूचित कर उपचार के लिए भेजा। छात्रा को कुविवि की ओर से भेजे गए आर्ब्जवरों डा. नागेेंद्र शर्मा, डा. जुगल किशोर जोशी, डा. राजीव भट्ट ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा तीन पालियों में हुई। प्रात: दस बजे से 11.30 बजे तक भाषा, 12 बजे से 1.30 तक सामान्य ज्ञान और दो से 3.30 तक एबेलिटी टेस्ट की परीक्षा हुई। राजकीय महाविद्यालय में पंजीकृत 1249 में से 212 आवेदन गैर हाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण निपटी। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डीडी जोशी, डा. आरके सिंह, डा. वाईके शर्मा, खेमकरन सोमन, देवरथ वर्मा आदि मौजूद थे। इधर सनातन कालेज में पंजीकृत 215 में से 185 की उपस्थित रहे और तीस गैर हाजिर रहे। वहां डा. सतविंदर कौर, डा. शीतल तागरा, डा. चंपा जग्गा, ज्योति अरोरा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed