{"_id":"6297aefd9f7914424227d958","slug":"13-50-lakh-cheated-on-the-pretext-of-doubling-rs-sitarganj-news-hld464510036","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुने रुपये करने का झांसा देकर 13.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुने रुपये करने का झांसा देकर 13.50 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 13.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर, उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
खटीमा रोड वार्ड नंबर सात निवासी अमरीक सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि पिछले दिनों उसने अपनी जमीन बेची थी। जमीन बेचने की जानकारी ग्राम टुकड़ी निवासी करनैल सिंह, उसकी पत्नी कुलविंदर कौर और उसके साथी वनगवां थाना खटीमा निवासी इंद्रपाल सिंह को हो गई थी। दोनों उसे रुपये दोगुना करने का लालच देते थे। आरोपियों ने कहा कि रुपये दोगुने होने पर वह उन रुपयों से कनाडा भी जा सकता है। उनकी बातों में आकर उसने अपनी मां गुरमीत कौर के साथ एक मई को टुकड़ी जाकर रुपये दोगुना करने का सामान लाने के नाम पर 50 हजार रुपये दिए।
आरोपियों ने उसे एक शीशे का बॉक्स दिखाया जिसमें रखकर रुपये दोगुना होते हैं। इसके बाद उसने उन्हें एक बार दो लाख और फिर तीन लाख रुपये दिए। 31 मई को उसने आरोपियों को आठ लाख रुपये दिए। आरोपियों ने रुपये एक कपड़े में बांधकर शीशे के डिब्बे के ऊपर रखे। चार घंटे में रुपये दोगुने होने का दावा किया। वह रुपये दोगुना होने का इंतजार कर रहा था कि तभी 12:30 बजे कार में सवार तीन हथियारबंद लोग वहां पहुंचे। कार सवारों ने रुपयों से बंधी गठरी उठा ली।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपियों ने उससे और उसकी मां के साथ मारपीट की। कार सवार करनैल सिंह और इंद्रपाल सिंह को भी अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष केसी आर्य ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 386, 394, 323, 504, 506, 120 बी तथा 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि करनैल सिंह हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।