फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   आवल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे......

आवल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे......

Sun, 05 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
आवल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे......
रुद्रपुर। श्री गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के गुरुद्वारे में भव्य धार्मिक दीवान सजा और रागी जत्थों और कथा वाचकों ने गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


शनिवार को गुरू पर्व पर जिला मुख्यालय स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गोल मार्केट में बड़ी संख्या में संगत जुटी। लोगों ने सुख समृद्धि के लिए अरदास की। यहां पर धार्मिक दीवान सजाया गया। रागी जत्थों और कथा वाचकों ने सुबह से देर रात तक गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। अमृतसर दरबार से आये रागी दलवीर सिंह, लखनऊ के कथा वाचक ज्ञानी लखविंदर सिंह, लुधियाना के रागी राजेंद्र पाल सिंह, गुरुद्वारा गोल मार्केट के हजूरी रागी गुरविंदर सिंह और कथा वाचक ज्ञानी दर्शन सिंह ने गुरुवाणी सुनाई।
विज्ञापन


उन्होंने मिटी धुंध जग चानन होया...., आवल अल्लाह नूर उपाया कुदरत ते सब बंदे, एक नूर ते सब जग उपजया कौन भले कौ मंदे के माध्यम से सच्चाई और एकता का संदेश दिया। दिन भर चले लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां पहुंचे डीएम डा. नीरज खैरवाल, एसएसपी डा. सदानंद दाते, विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, ब्लॉक प्रमुख दलजीत खुराना, शिव अरोरा, भारत भूषण चुघ, दिवाकर पांडेय आदि को सरोपा और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरजीत और प्रिंसजोत की पगड़ी सबसे अच्छी
रुद्रपुर। गुरुद्वारा गोल मार्केट में गुरुद्वारा सिंह सभा एवं खालसा टरबन की ओर से सुंदर दस्तार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न स्थानों के साथ ही यूपी, पंजाब, लुधियाना से आये 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक सिमरनजीत सिंह लाडी, परमजोत सिंह, अरविंदर सिंह, करनपाल सिंह और गुरसेवक सिंह की देख-रेख में प्रतियोगिता 15 वर्ष तक और 15 वर्ष से ऊपर दो वर्गों में आयोजित हुई।


15 वर्ष तक के ग्रुप में करमजीत सिंह प्रथम, अवतार सिंह द्वितीय और मनजोत सिंह तृतीय रहे। 15 वर्ष से अधिक के ग्रुप में प्रिंसजोत सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर हरकीरत सिंह और सेवक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सुरमुख सिंह विर्क, शरनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, दलजोत सिंह, साहब सिंह, कुलदीप सिंह, प्रतपाल सिंह आदि ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed