{"_id":"ee9beeed2a32fe41d9fa8a90dff7e2c5","slug":"the-post-office-will-leave-notes-in-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट ऑफिस के एटीएम उगलेंगे नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट ऑफिस के एटीएम उगलेंगे नोट
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Wed, 30 Oct 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में अब पोस्ट ऑफिस के एटीएम से लोग पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के लोग अपने सगे-संबंधियों को स्पीड पोस्ट कर सकेंगे।
विज्ञापन
विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों को सीबीएस से जोड़ने की योजना बनाई है। पोस्ट ऑफिस के अपने एटीएम भी होंगे। चमोली जिले में पहले चरण में गोपेश्वर और गौचर के पोस्ट आफिस एटीएम सुविधा से जुड़ रहे हैं। अगले वर्ष मार्च माह में एटीम कार्य करने लगेंगे।
विज्ञापन
अब तक पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करने और निकालने का काम मैनुअल किया जाता था। डाकघरों के सीबीएस से जुड़ने से ग्राहकों को सुविधा होगी। चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में आगामी मार्च माह तक समस्त डाकघर सीबीएस हो जाएंगे।
विज्ञापन
चिठ्ठी का रहता है इंतजार
गोपेश्वर। भले ही इंटरनेट और संचार सेवा के विस्तार से चिठ्ठी गायब सी हो गई हो, लेकिन चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के दूरस्थ गांवों में आज भी चिट्ठी का बेसब्री से इंतजार रहता है।
कारण चमोली जिले के जोशीमठ, खंसर घाटी, देवाल, थराली, घाट, निजमुला घाटी और पोखरी क्षेत्रों में संचार सेवा का अभाव है। यही स्थिति रुद्रप्रयाग जिले के स्यूर बांगर और ऊखीमठ ब्लॉक में भी है। इन क्षेत्रों में अधिकतर युवा सेना में हैं। संचार सुविधा न होने से इनकी खैर खबर के लिए ग्रामीण चिट्ठी का ही इंतजार रहता है।