फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   temperature high in doon

दो दिन में चार डिग्री उछला दून का पारा

Tue, 26 Apr 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Apr 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
temperature high in doon
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून में दो दिन से लगातार खिल रही धूप की वजह से तापमान करीब चार डिग्री बढ़ गया है।

विज्ञापन


हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के चार जिलों में हल्की बारिश के साथ ही राजधानी में आंशिक बादल छाने की संभावना जताई है। उत्तराखंड में दो दिन से मौसम लगातार शुष्क है। दिन में गर्म हवाओं से मैदानी इलाकों में जीना मुहाल हो गया है। राजधानी में भी तापमान प्रतिदिन दो डिग्री बढ़ रहा है।

राजधानी में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री था, जो कि सोमवार को बढ़कर 35.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, मंगलवार को तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मैदानी इलाकों में सतही हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed