फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Workers should tell the vision of Congress to the public: Ranjit

कांग्रेस का विजन जनता को बताएं कार्यकर्ता : रणजीत

Sun, 29 Aug 2021 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Workers should tell the vision of Congress to the public: Ranjit
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रणजीत रावत ने धनोल्टी विधानसभा के कंडीसौड़ पहुंचकर विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की नब्ज टटोली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों समेत महंगाई, बेरोजगारी को लेकर गांव में जनता के बीच जाने के लिए कहा। कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली।
विज्ञापन

कंडीसौड़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रावत का स्वागत किया। धनोल्टी विधानसभा से प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की राय जानी। कहा 70 साल कुछ न करने का आरोप लगाने वाली भाजपा सरकार ने रेलवे, एअर इंडिया और ऊर्जा निगम जैसे सरकारी उपक्रम बेच दिए हैं। कोरोनाकाल में केंद्र और राज्य सरकार का असली चेहरा सामने आया है। ऑक्सीजन की कमी और अस्पतालों में बेड उपलब्ध न होने पर हजार लोगों की अकाल मौत हुई है। अब सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए वैक्सीनेशन के गलत आंकड़े पेश कर जनता को भ्रमित करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, महामंत्री विनीता भट्ट, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, डा. वीरेंद्र सिंह रावत, सुमेरी बिष्ट, पवना देवी, सुमन गुसाईं, अपर्णा विश्वास, मोहन लाल निराला आदि उपस्थित रहे। इससे पहले भगवत सिंह रावत, मूर्ति सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, अनिल रावत, हरेंद्र भंडारी, दिनेश रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, विजयपाल नेगी, प्रवीन कैंतुरा व विक्रम सिंह रावत आदि ने विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed