फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bear Attack in Chamba Villager Injured While Going to MGNREGA Work in Dharkot Village Tehri Garhwal News

नई टिहरी: धारकोट गांव में भालू ने ग्रामीण पर हमला कर किया घायल, मनरेगा के कार्य के लिए थे जा रहे

Mon, 14 Sep 2026 03:11 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 14 Sep 2026 03:11 PM IST
सार

टिहरी के चंबा क्षेत्र में सोमवार सुबह घर से काम के लिए निकले ग्रामीण पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीण के शोर मचाने पर भालू मौके से भाग गया, जबकि घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी ले जाया गया।

विज्ञापन
Bear Attack in Chamba Villager Injured While Going to MGNREGA Work in Dharkot Village Tehri Garhwal News
घायल व्यक्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलोगी के  धारकोट गांव में सोमवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र तिवारी जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरेंद्र तिवारी सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर से मनरेगा के कार्य के लिए ग्राम सिलोगी की ओर जा रहे थे।  घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने के दौरान अचानक  भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर भालू भाग निकला।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून:  पत्नी से मारपीट, तीन तलाक...बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव, आपबीती लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


भालू के हमले में वह घायल हो गए। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चंद  रमोला ने वन विभाग से गांव में गश्ती टीम भेजने और भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed