फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Construction work on the Pokhar-Panjgaon road begins after a long wait.

Tehri News: लंबे इंतजार के बाद पोखार-पंजगांव सड़क का निर्माण काम शुरू

Mon, 14 Sep 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 14 Sep 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Construction work on the Pokhar-Panjgaon road begins after a long wait.
घनसाली (टिहरी)। पोखार-गेंवली-पंजगांव को जोड़ने वाली 10.50 किमी लंबी सड़क का निर्माण सोमवार से शुरू हो गया। 14.05 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क से चार से अधिक गांवों के 500 से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने निर्माण शुरू होेने पर खुशी जताई।
विज्ञापन

विधायक शक्ति लाल शाह ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क निर्माण में वन भूमि समेत अन्य अड़चनें आ रही थी। जिससे कार्य में विलंब होता गया। सड़क निर्माण अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र के ज्यादातर गांव अब सड़क सुविधा से जुड़ चुके हैं। कुछ तोक अभी अवशेष हैं, जिनकी डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुषमा रावत, कमलेश्वर कंसवाल, कुशाल रावत, हिम्मत राणा, रवि शाह, उदय पंवार, भरत सिंह रावत, उत्तम पंवार, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed