फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Recording workers' attendance without a network is difficult.

Tehri News: बिना नेटवर्क के श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करना मुश्किल

Mon, 14 Sep 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 14 Sep 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Recording workers' attendance without a network is difficult.
‎‎नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम नितिका खंडेलवाल ने कई समस्याओं का निस्तारण किया। लोगाें ने पुनर्वास, प्रतिकर भुगतान, आपदा से क्षतिग्रस्त आवास और पुलिया निर्माण, सड़क, पेयजल और सोलर सुविधा प्रदान करने आदि समस्याएं रखी।
विज्ञापन

जनता मिलन कार्यक्रम में सीमांत गंगी गांव की प्रधान अंगूरा देवी के प्रतिनिधि ने गांव में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं होने के कारण वीबी- जीरामजी के श्रमिकों की ऑफलाइन उपस्थिति की अनुमति देने की मांग की। चंबा जल संस्थान में कार्यरत अस्थायी फीटर कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग की।
विज्ञापन

बौराड़ी व्यापार मंडल ने कवर्ड मार्केट और फर्नीचर मार्केट में एबीडी द्वारा किए गए रेनोवेशन कार्य का एक माह का शेष भुगतान और कवर्ड मार्केट में शौचालय को सुचारू कराने की मांग की। ‎मनियार के ग्राम कोट निवासी रोशनी देवी ने इंटर पास बेटी के लिए समाज कल्याण विभाग से आर्थिक मदद की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

‎ग्राम मंज्यूड़ निवासी विजेंद्र सिंह ने अपनी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। ग्राम सुनारकोट निवासी मंगली देवी ने गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और बंडगांव की उमा भट्ट ने दिखोलगांव में भूमि का सीमांकन कराने की मांग की। ‎कार्यक्रम में 41 लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश, पीडी ज्योति, डीडीओ मो. असलम और एसडीएम कमलेश मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed