{"_id":"6aa699adacbc1091a00db3af","slug":"bhelunta-won-in-kabaddi-while-khet-and-bhelunta-won-in-kho-kho-tehri-news-c-50-1-nth1001-121257-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कबड्डी में भेलुता, खो-खो में खेत और भेलुंता जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कबड्डी में भेलुता, खो-खो में खेत और भेलुंता जीता
Sun, 13 Sep 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के जूनियर बालक-बालिका वर्ग कबड्डी में जूनियर हाईस्कूल भेलुंता की टीम विजयी रही। बालक वर्ग खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय खेत व बालिक में उच्च प्राथमिक विद्यालय भेलुंता विजेता रहा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज माजफ में सिलवाल गांव संकुल की खेलकूद प्रतियोगिता का पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने शुभारंभ किया। प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर में सुहाना, 100 और 200 में प्रियांशी, 400 मीटर में मोनिका प्रथम स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर में बंदना, 200 मेें अवनी 400 में कल्पना तथा 600 मीटर में शीतल प्रथम रही। बालक वर्ग 100 मीटर में सिद्धार्थ, 200 में सुशील, 400 में कुश तथा 600 मीटर में रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर में अरविंद, 100 में हरीश, 200 और 400 मीटर में अनुराग प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 50 मीटर में अनिच्छा, 100 में मानसी, 200 मीटर में मीना ने पहला स्थान प्राप्त किया।
लंबीकूद बालक वर्ग में अनुराग और बालिका में अनिच्छा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रैका, बालिका में गौरव शिक्षा निकेतन कंडियाल गांव पहले स्थान पर रहा। वहीं राणिया संकुल की खेल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग खो-खो, कबड्डी, योग, दौड़ एवं बैडमिंटन के एकल और डबल में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।