फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Women's Day, honored

महिला दिवस पर काटा केट, सम्मानित किया

Sun, 08 Mar 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Women's Day, honored
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में डीएम डा. वी षणमुगम ने सामाजिक गतिविधियों में बेहतर कार्य करने वाली शिक्षिका मंजू बहुगुणा, सुमन गुप्ता, विरोजनी भट्ट, रजनी ममगाईं समेत वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान पाने वाली 18 छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर डीपीओ संदीप अरोड़ा, एसडीएम युक्ता मिश्र, बीईओ ओमप्रकाश शर्मा, परियोजना अधिकारी डा. शिखा कंडवाल, तहसीलदार मंजू राजपूत आदि मौजूद थे। बौराड़ी में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने केक काट कर महिला दिवस मनाया। सीडीओ अभिषेक रूहेला ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पूनम नकोटी, अमला रावत, पार्वती देवी, पूजा पयाल आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर डीडीओ आंनद सिंह भाकुनी, रश्मि बिष्ट, कीर्ति कुमारी, बीना सजवाण, अंजू डोडी, विनीता सुयाल, संगीता चौहान, अर्चना भट्ट, स्वाति नेगी, मधु राणा, मंजू राणा, गीता चौहान रोहिना बानो आदि मौजूद थे। ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति की ओर से बहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले 15 महिला मंगलदलों, पांच ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, जिला पंचायत सदस्य विमला खणका, यमला सजवाण, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर महिलाओं का सम्मान किया। घनसाली में ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में आयोजित गोष्ठी का ब्लाक प्रमुख बसुमती घणाता ने शुभारंभ किया। डा. सरिता नौटियाल, डा. नरेंद्र डंगवाल ने महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य साक्षी बडोनी, जिला पंचायत सदस्य सुनीता भुजवान, चंद्र मोहन, दयमंती बडोनी, सरस्वती मैठाणी, कृष्णा गैरोला, आरबी सिंह, विनोद लाल, मनोज रमोला आदि मौजूद थे। ब्लाक सभागार में अंकिता सामाजिक संस्था और नेहरु युवा केंद्र ने गोष्ठी आयोजित की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर चतरा गुसाईं, अंकिता शर्मा, दर्शन लाल, चंद्रमणी भारती, ओमप्रकाश, विनोद लाल आदि मौजूद थे। कंडीसौड़ में भी गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर सरोजनी देवी, शकुंतला देवी, शैला देवी, मैणा देवी, पिंकी देवी, उमा देवी आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed