{"_id":"5739fe904f1c1bf10dac6fef","slug":"teva-will-bring-tourism-to-the-village-on-the-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेवा गांव को लाएंगे पर्यटन मानचित्र पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेवा गांव को लाएंगे पर्यटन मानचित्र पर
अमर उजाला/नई टिहरी।
Updated Mon, 16 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी में आदर्श ग्राम तेवा के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते राज्यसभा सांसद तरुण विजय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सभा सांसद तरुण विजय ने कहा कि केंद्र सरकार विकास के क्षेत्र में पिछड़ा गांव, कस्बों में मुख्य धारा से जोड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारने में अधिकारी-कर्मचारी सहयोग कर राज्य एवं देश की तरकी में योगदान दें। उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम तेवा को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यह तभी संभव होता जब संचालित विकास योजनाओं का समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य सभा सांसद तरुण विजय ने कहा कि उन्होंने सांसद आदर्श गांव के लिए जौनपुर ब्लाक के तेवा गांव का चयन किया है, जिसमें सांसद निधि से बारातघर निर्माण के लिए 15 लाख, प्राथमिक स्कूल फर्नीचर, कंप्यूटर को तीन लाख, पंचायती चौक को 12 लाख की स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी गांव में हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का ध्यान रखे हैं।
विज्ञापन
डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने बताया कि गांव में शतप्रतिशत शौचालय बनाने का प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ परिवार 12 हजार की प्रोत्साहन राशि से ज्यादा की मांग कर रहे हैं। इस पर सांसद ने प्रत्येक परिवार को पांच-पांच हजार रुपये सांसद निधि से देने की स्वीकृति दी। सांसद ने तेवा में एक झील निर्माण, सोलर गांव बनाने, प्राथमिक विद्यालय को आदर्श विद्यालय घोषित करने, आंगनबाड़ी केंद्र के पुश्ता निर्माण करने का कहा। इस मौके पर सीडीओ डा. अहमद इकबाल, सीएमओ डा. अर्जुन सिंह सेंगर, डीडीओ पीके पांडेय, जाखणीधार की प्रमुख बेबी असवाल, जौनपुर के ज्येष्ठ प्रमुख भोला सिंह, तेवा के प्रधान जीएल शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन