{"_id":"6ac6493ab05b1eac48038c17","slug":"bhaintlakhal-gairi-brahminon-road-awaits-blacktopping-tehri-news-c-50-1-nth1001-121713-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: भैंतलाखाल-गैरी ब्राह्मणों सड़क को डामरीकरण का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: भैंतलाखाल-गैरी ब्राह्मणों सड़क को डामरीकरण का इंतजार
Wed, 07 Oct 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर के भैंतलाखाल- गैरी ब्राह्मणों की गांव के लिए सड़क बने एक दशक से अधिक समय हो चुका है लेकिन सड़क का डामरीकरण नहीं हो पाया है। सड़क पर बने गड्ढे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वर्ष 2016-2017 में भैंतलाखाल-गैरी ब्राह्मणों के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया था। लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद सड़क का डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य नहीं हो पाया है। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद गैरोला, गुरु प्रसाद गैरोला आदि का कहना कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग कर रहें हैं।
गैरी ब्राह्मणों की गांव के साथ क्षेत्र के कोरदी, देवीधार सहित कई अन्य गांवों के ग्रामीण इसी सड़क से आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों की ओर से लोनिवि के अधिकारियों से कई बार सड़क के डामरीकरण की गुहार लगाई है। सड़क बने लंबा समय हो चुका हैं लेकिन विभाग इस ओर ध्यान को तैयार ही नहीं है। उन्होंने लोनिवि से शीघ्र सड़क डामरीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
सड़क डामरीकरण का प्रस्ताव ग्राम पंचायत की ओर से विभाग में आने के बाद विभाग डामरीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। शासन से धनराशि मिलने के बाद ही डामरीकरण कार्य किया जाएगा।
शक्ति आर्य, एई, लोनिवि बौराड़ी।