{"_id":"6ac67620420e8a08c60b7386","slug":"district-administration-to-re-examine-voter-list-tehri-news-c-5-1-drn1020-1084886-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मतदाता सूची फिर जांचेगा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मतदाता सूची फिर जांचेगा जिला प्रशासन
Wed, 07 Oct 2026 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
बूथों पर तीन दिन विशेष कैंप आज से होगे शुरू
नई टिहरी। टिहरी जिले में मतदाता सूची के पुनः सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज बृहस्पतिवार से 10 अक्तूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। 12 से 20 अक्तूबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन होगा। बीते 14 जुलाई को प्रकाशित प्रारूप सूची में जिले में 4,63,628 मतदाता थे, जो अंतिम सूची में बढ़कर 4,66,638 हो गए हैं।
बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी नीतिका ने बताया कि बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी और बूथ लेवल एजेंट की मौजूदगी में प्रारंभिक और बाद की मतदाता सूची का तुलनात्मक परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद घर-घर जाकर सत्यापन होगा। नए शामिल मतदाताओं का भी विशेष रूप से सत्यापन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में नहीं है तो प्रपत्र-6 के माध्यम से नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है। नाम में संशोधन व अन्य कार्रवाई के लिए प्रपत्र-6, 7 और 8 बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
अंतिम सूची में 2,43,051 पुरुष, 2,23,583 महिला और चार तृतीय लिंग मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्रवार घनसाली में 86,346, देवप्रयाग में 75,801, नरेंद्रनगर में 79,507, प्रतापनगर में 74,594, टिहरी में 67,185 और धनोल्टी में 83,205 मतदाता दर्ज हैं। प्रारूप सूची में इनकी संख्या क्रमश: 85,081, 75,437, 79,199, 74,237, 66,877 और 82,797 थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी खंडेलवाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करने और बूथ स्तर पर अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम लाल नौटियाल, कार्यालय प्रभारी जयेंद्र सिंह पंवार, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, कांग्रेस से बिशन सिंह रांगड़, बबलू आर्य, सीपीएम के सफर सिंह नेगी, मनोज भट्ट आदि मौजूद रहे।