{"_id":"6ac675f28a7926c1c006ee00","slug":"there-is-no-trace-of-reshma-who-has-been-missing-for-two-months-tehri-news-c-5-1-drn1020-1084883-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: दो माह से लापता रेशमा का कुछ पता नहीं चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: दो माह से लापता रेशमा का कुछ पता नहीं चला
Wed, 07 Oct 2026 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता के पति और सास का नार्को टेस्ट कराएगी पुलिस
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम जणगी से लापता विवाहिता रेशमा का दो माह बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। गहन जांच-पड़ताल के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मायके पक्ष की मांग पर अब पुलिस लापता महिला के पति और सास का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है। जिससे सबकी निगाहें अब नार्को टेस्ट पर टिक गई है।
जणगी गांव निवासी नवीन पुत्र सुरेश सिंह की पत्नी रेशमा सात अगस्त को लापता हो गई थी। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चलने पर पति ने लंबगांव पुलिस थाने में रेशमा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन दो माह बाद भी पुलिस महिला को बरामद नहीं कर पाई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और रेशमा को गायब करने का आरोप लगाया है।
तहरीर पर लापता रेशमा के पति और सास के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मायके पक्ष की मांग पर अब पुलिस गुमशुदा महिला के पति और सास का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी तत्परता के साथ लापता महिला की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
ससुरालियों पर रेशमा को गायब करने की आशंका का निराकरण करने के लिए पति और सास का नार्को टेस्ट कराया जा रहा है। इसके लिए रेशमा के पति और सास ने टेस्ट कराने के लिए अपनी सहमति दे दी है। केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला दिल्ली से रिपोर्ट मिलते ही टेस्ट की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की वास्तविकता सामने लाने का प्रयास कर रही है।