{"_id":"6ac648c5263eb86a890f8d3f","slug":"fear-of-leopards-rises-in-pachari-and-surrounding-villages-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121712-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पाचरी और आसपास के गांवों में बढ़ी गुलदार की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पाचरी और आसपास के गांवों में बढ़ी गुलदार की दहशत
Wed, 07 Oct 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक की धारमंडल पट्टी के पाचरी गांव व आसपास के क्षेत्रों में करीब एक सप्ताह से गुलदार की चहलकदमी बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है।
पाचरी की प्रधान रेखा देवी और खांड की प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि पाचरी, सिलोली, भौनियाड़ा और आसपास के गांवों में पिछले एक सप्ताह से गुलदार की आवाजाही लगातार बढ़ी है। दिन के समय भी गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। बीते 27 सितंबर को भौनियाड़ा गांव में गुलदार गोशाला में घुस गया और वहां बंधी भैंस पर हमला कर दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार को वन बीट अधिकारी रमेश कुमार, संगीता देवी और वन आरक्षी रामदयाल क्षेत्र में गश्त के लिए पहुंचे। वन बीट अधिकारी रमेश कुमार ने ग्रामीणों से शाम के समय अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की। संवाद